फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सांड़ ने वृद्ध पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 Aug 2025 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। रविवार को सुबह पूजा करने जा रहे एक वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने मुश्किल से वृद्ध को बचाया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए लेकर गए। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। लोग सांड़ को पकड़वाने के लिए कई बार एसडीएम को ज्ञापन देकर गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बा जसराना के मोहल्ला मझौआ निवासी 70 वर्षीय हरवीर सिंह रविवार की सुबह पूजा करने मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान हिंसक सांड़ ने हमला कर दिया। सांड के हमले से उन्होंने बचने का प्रयास किया। लेकिन सांड ने उनको उठाकर पटक दिया। सांड के हमले से वहां चीख पुकार मच गई। लोगों ने बमुश्किल सांड़ से हरवीर सिंह को बचाया। जानकारी मिलने पर उनके पुत्र मनोज कुमार एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लोगों ने बताया कि कस्बा में एक सांड़ हिंसक हो चुका है। सांड़ कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। एक वृद्ध की मौत भी हो चुकी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन शिवहरे के साथ मोहल्ला टीकतपुरा के युवक भी एसडीएम जसराना को प्रार्थना पत्र देकर सांड को पकड़वाने की गुहार लगा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें