रसना गार्डन में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद बसपाई।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन मायावती का 61वां जन्मदिन रविवार को बाईपास रोड स्थित रसना गार्डन में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि उनके जन्मदिन पर हमें एकजुट होकर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करना है। मंडल कोआर्डिनेटर योगेश बघेल, जिला प्रभारी अनिल भाटिया, खालिद नसीर, आसिफ नसीर, शायर हाशिम, पवन दीक्षित, बबलू सिंह राठौर, वकील नवी अफगानी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंत में मिष्ठान वितरित किया गया। संचालन विस क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश कुमार वरुण ने किया। बूंदी कार्यक्रम में भाजपा और सपा छोड़कर अनेक कार्यकर्ता बसपा में शामिल हुए।
बाक्स
कार्यक्रम समाप्त होने से पहले उतार ले गए मायावती की फोटो
रसना गार्डन में आयोजित बहन मायावती के जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही स्थल पर लगे मायावती के फोटो उतार लिए गए। आचार संहिता के मद्देनजर मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में एलआईयू और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। पुलिस कर्मियों द्वारा कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।