फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने बंद मिले 10 विद्यालयों में तैनात शिक्षकों और स्टाफ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बीएसए ने लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की है। बंद मिले दस स्कूलों में तैनात शिक्षक और स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने सरकारी स्कूल खोलने का समय सुबह 8.45 निर्धारित किया है। मगर शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। सदर ब्लाक का प्रावि फतेहपुर, प्रावि नूरपुर कुतुकपुर, उप्रावि बिलहना, अंग्रेजी माध्यम प्रावि नई तौर, जसराना ब्लाक का प्रावि और उप्रावि सवलपुर, प्रावि नगला किन्ही, नारखी का प्रावि फतेहपुरा कोटला, एका का प्रावि नगरिया सुबह नौ से दस बजे के बीच बंद मिले थे।
वहीं सदर ब्लाक के प्रावि गढ़ी तिवारी में तीन, उप्रावि गढ़ी तिवारी में दो, प्रावि नगला मडुआ में तीन और प्रावि अंते की मढैया में दो शिक्षक नदारद थे। बीएसए ने बंद मिले स्कूल और अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। बीएसए ने अंजली अग्रवाल ने बताया कि सभी शिक्षक समय से स्कूल खोले। अब नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। अगर लापरवाही दिखाई दी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें