फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को बंद मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बीएसए अंजली अग्रवाल को सुबह साढ़े सात बजे कंपोजिट स्कूल राजमल में ताला लगा मिला। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर शिक्षामित्र के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने स्कूल बंद होने गेट के निकट खड़े होकर ग्रामीणों से बातचीत की। आठ बजे करीब शिक्षक आलोक आए तब जाकर स्कूल खुला। बीएसए ने सीसीटीवी कैमरों को देखा तो उनका मुंह दीवार की तरफ था। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में बच्चे कम आते हैं लेकिन रजिस्टर पर एमडीएम काफी बच्चे खा रहे हैं। एक शिक्षामित्र की शादी कई साल पूर्व होने के बाद भी उसकी हाजिरी लगने की जानकारी पर बीएसए ने रजिस्टर कब्जे में ले लिया। अनियमितता मिलने पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गुंजन दीक्षित को निलंबित कर दिया है। स्कूल से गैरहाजिर अन्य शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
प्राथमिक स्कूल तजापुर में नौ बजे शिक्षिका रामवती गैरहाजिर मिली। उच्च प्राथमिक स्कूल में सवा नौ बजे बीएसए के पहुंचने के बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक आए। यूपीएस तजापुर में शिक्षिका दीप्ति निगम मेडिकल अवकाश पर मिलीं। प्राइमरी मंडनपुर में सभी शिक्षक उपस्थित मिले।
विज्ञापन

बीएसए को राजमल स्कूल में शिक्षामित्र नीता सिंह का इस्तीफा रखा मिला। शिक्षामित्र के स्कूल न आने की शिकायत मिल रही थी। कुछ दिन पहले ही इस्तीफा आना भी सवाल खड़े कर रहा है।
-राजमल के स्कूल में एक शिक्षामित्र के न आने की जांच कराई जा रही है। वहीं एमडीएम को लेकर भी शिकायत मिली है। शिक्षकों पर कार्रवाई की है। जांच अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें