फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवररेटिंग की शिकायत पर आबकारी अधिकारी का छापा,दो सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बीयर की केन 10 रुपये अधिक मूल्य पर बेचने के वीडियो वॉयरल की जांच में आबकारी अधिकारी ने दो सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी अधिकारी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें मेला वाला बाग स्थित बीयर की दुकान पर कैन को 10 रुपये अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था। वीडियो की जांच आबकारी अधिकारी चेतना सिंह ने की। जांच में शिकायत सही मिली। सेल्समैन श्यामवीर सिंह निवासी बनीपुरा, शिशुपाल निवासी स्वामी नगर को गिरफ्तार कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आबकारी अधिकारी की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों सेल्समैनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें