टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी उसरा में दो भाइयों ने घर में घुसकर महिला को डंडों से पीटा। बचाव को आई महिला की पुत्रवधू से भी हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव गढ़ी उसरा निवासी पप्पी देवी के अनुसार शुक्रवार शाम वह अपने घर में बैठी हुई थी। तभी गांव के ही हरिओम, शिवकुमार शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस आए। घर में घुसने का विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए डंडों से पीटना शुरू कर दिया।चीख सुनकर बचाने आई पुत्रवधू के साथ ही गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। संवाद