फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, एक घायल का चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। मंगलवार देर शाम एटा-शिकोहाबाद मार्ग के अकबरपुर कुतकपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक भिड़ गई। इस दौरान गंभीर रुप से घायल हुए दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना बरहन के गांव शिहोरगढ़ से थाना जसराना के गांव कुशियारी में बरात में शामिल होने के लिए रवि (25) पुत्र होरीलाल निवासी मढोरा थाना इगलास अलीगढ़ अपने पुत्र गोविंद एवं रिश्ते के साले सतेंद्र पुत्र राकेश निवासी ग्राम शिहोरगढ़ थाना बरहन आगरा के साथ बाइक से आ रहे थे। थाना क्षेत्र के अकबरपुर कुतकपुर के पास उसकी बाइक आगे जा ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें रवि और सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालक गोविंद गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। रवि के आठ वर्षीय पुत्र गोविंद का गंभीर अवस्था में आगरा में उपचार चल रहा है। कोतवाल बीडी पांडेय ने बताया हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें