फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोचा: विधवा भाभी से देवर बनाता रहा संबंध, पीड़िता ने बताया क्यों सहती रही ये सब ?

Sun, 28 Jul 2024 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

देवर ने विधवा भाभी का जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोचा। शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। उसके गहने भी छीन लिए। दूसरी युवती से शादी कर ली। 
विज्ञापन
crime a - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने अपनी विधवा भाभी से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने दूसरी जगह शादी कर ली। शादी के बाद भी वह निरंतर संबंध बनाता रहा। अब पत्नी और पिता के कहने में आकर सारे आभूषण छीन लिए आरोप है कि पिटाई करके घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि पांच महीने पूर्व देवर मोनू से झगड़े के दौरान उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद ससुर दयाकिशोर ने कहा कि तेरी शादी मोनू से कर देंगे। इसके बाद देवर लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर धोखा देकर उसने दूसरी जगह शादी कर ली। 

शादी करने के बाद भी वह उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। फिर कुछ दिनों बाद पत्नी और पिता के कहने में आकर उसके सारे आभूषण और नकदी छीन ली। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें