फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी सुपरफास्ट ट्रेन, हादसा टला

Tue, 14 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सोमवार सायं टूंडला रेलवे स्टेशन पर एक गंभीर हादसा होने से बच गया। रेलवे स्टेशन पर टूटी पटरी से गुजर रही ट्रेन रेड सिग्नल होने पर रुक गई। गनीमत रही अपनी गति से नहीं जा रही थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। करीब एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

घटना शाम करीब 4.40 बजे के करीब की है। आनंद बिहार-मऊ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर-आनंद बिहार एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पहुंची तभी आगे लाइन क्लीयर न होने पर उसे रेड सिग्नल दिखाया गया। इससे ट्रेन की स्पीड कम हो गई। ट्रेन जैसे ही टूटी पटरी से निकली चालक और यात्रियों को जोरदार झटका लगा। चालक ने तुरंत ट्रेन को रोकते हुए नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। प्लेटफार्म पर रेल पटरी टूटी होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को पीछे किया गया और टूटी पटरी की मरम्मत करा कर उसे 5.35 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अन्य ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि अगर सुपरफास्ट ट्रेन के सिग्नल थ्रू होते तो तेज गति से जा रही ट्रेन स्टेशन पर ही हादसे का शिकार हो सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें