फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। 5 उप्र बटालियन एनसीसी शिकोहाबाद के तत्वावधान में आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे हैं। मंगलवार को ब्रिगेडियर अरुण यादव ने प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कर कैंप में शामिल कैडेट्स को टिप्स दिए। कैंप के दौरान कैडेट्स को युद्ध कौशल, शस्त्र प्रशिक्षण ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर, मैप रीडिंग, फायर फाइटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने कहा कि कैडेट्स को कैंप में प्रशिक्षण देकर देश का अनुशासित नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कैंप के दौरान कैडेट्स बी एवं सी प्रमाणपत्र प्राप्त करके सेना के अतिरिक्त अन्य अर्धसैनिक फोर्स में आसानी से नौकरी पा सकेंगे। 7 दिवसीय कैंप 10 फरवरी तक चलेगा।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल टीवाईएस बेदी, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एसपी सिंह, कैप्टन राजेंद्र कुमार, ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. आरबी पांडेय, लेफ्टिनेंट डॉ अजब सिंह यादव, लेफ्टिनेंट केके यादव, सूबेदार मेजर बलवान सिंह, सूबेदार करन सिंह एवं अन्य पीआई स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें