शिकोहाबाद। सात साल पहले उधार लिए गए 20 हजार रुपये देने के बावजूद अब सूदखोर पीड़ित एवं उसके परिवार को धमका रहा है। पीड़ित परिवार सूदखोर की धमकी से दहशत में है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खेड़ा गढ़ैया निवासी अमन तिवारी ने सात वर्ष पूर्व आवश्यकता होने पर जसरना के सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिये थे। पीड़ित ने उधार लिए हुए रुपये ब्याज समेत वापस भी कर दिये थे। आरोप है कि आरोपी सूदखोर अब उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद