फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे लाइन किनारे मिला लापता महिला का शव

Mon, 26 Aug 2024 12:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सुभाष चौराहे से लापता हुई मानसिक रूप से बीमार महिला का शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला पिछले तीन दिन से लापता थी।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव धीरपुरा निवासी 45 वर्षीय गुड्डी देवी मानसिक रूप से बीमार थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब वह फिरोजाबाद से घर वापस लौट रही थी। वह सुभाष चौराहे पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, किंतु वह नहीं मिली।
तब पति पदम सिंह ने उनकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे इसी बीच रविवार शाम चार बजे करीब महिला का शव गांव चुल्हावली के निकट रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को गांव ले गए। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि महिला के शव का परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें