फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक की करंट लगने से मौत

Mon, 26 Aug 2024 12:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान साउंड मशीन में आई खराबी सही कर रहे साउंड संचालक की करंट लगने से बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर निवासी राकेश प्रजापति के घर में बाबा जाहरवीर की कथा चल रही थी। शनिवार रात्रि कार्यक्रम के दौरान साउंड मशीन में खराब आ गई। गांव के ही साउंड संचालक अवधेश कुमार (25) मशीन में आई खराबी को सही करने लगा। तभी उसे करंट लग गया तथा बेहोश हो गया। परिजन उसकी हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार साल पहले अवधेश की शादी हुई थी। पत्नी साथ नहीं रहती। बड़ा भाई मानसिक दिव्यांग है। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें