फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की ड्यूटी करने से बच रहे शिक्षक, तरह-तरह के बहाने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ ड्यूटी करने से शिक्षक बच रहे हैं। वे घर-घर जाकर सूची पुनरीक्षण करने के दौरान कोरोना संक्रमण का खतरा बता रहे हैं। वहीं, कुछ ने सास-ससुर और खुद को बीमार बताया तो कुछ ने जनप्रतिनिधियों से असफरों को फोन तक कराया है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों पर ड्यूटी कटवाने को शिक्षक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद ब्लॉक में 134 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। शिक्षकों ने स्वयं के बीमार होने का बहाना लगाया। शिक्षाधिकारियों ने 50 वर्ष से अधिक उम्र की शिक्षिकाओं की स्क्रीनिंग सूची में शामिल करने की बात कही तो ड्यूटी करने को तैयार हुए।
ड्यूटी रिसीव कराने में शिक्षाधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। कार्रवाई का डर दिखाकर ड्यूटी दी गई।
एबीएसए जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक बीएलओ ड्यूटी नहीं करना चाह रहे हैं। कई शिक्षकों ने झूठी जानकारी देकर ड्यूटी कटवाने की कोशिश की। ऐसे में गलत जानकारी देने वाले शिक्षकों का प्रत्यावेदन निरस्त कर दिया और ड्यूटी भी रिसीव कराई।
विज्ञापन

आंखों से नहीं दिखता और चक्कर आता है
शिकोहाबाद बीआरसी पर पहुंची शिक्षिका ने दिए आवेदन पत्र में आंखों से नहीं दिखने और चक्कर आने की बातें बताई हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने स्क्रीनिंग सूची में नाम शामिल करने की बात कही तो शिक्षिका खुद को स्वस्थ बताकर ड्यूटी को करने के लिए राजी हो गई।
बच्चे छोटे हैं, सास-ससुर रहते हैं बीमार
फिरोजाबाद ब्लॉक में एक शिक्षिका ने कहा कि दो छोटे बच्चे हैं। सास-ससुर बीमार रहते हैं। इसलिए ड्यूटी काट दी जाए। छानबीन में जानकारी मिली कि एक बेटी 12 साल और बेटा आठ साल का है। उनकी ड्यूटी कटवाने का आवेदन निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें