फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पे-आउट बढ़ाने की मांग पर ब्लिंकिट राइडरों ने दिया धरना

Sat, 18 Jul 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जलेसर रोड ​स्थित ​ब्लिंकिट कार्यालय पर राइडरों से बातचीत करते थाना उत्तर प्रभारी। संवाद - फोटो : जलेसर रोड ​स्थित ​ब्लिंकिट कार्यालय पर राइडरों से बातचीत करते थाना उत्तर प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट के करीब 400 राइडरों ने बृहस्पतिवार को विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। जलेसर रोड स्थित कंपनी कार्यालय के बाहर धरना देने के बाद राइडर्स दबरई स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राइडरों का कहना है कि उन्हें प्रति पार्सल मात्र 8 रुपये का भुगतान किया जाता है, जिसे बढ़ाकर 20 रुपये किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने हर दिन जान जोखिम में डालकर काम करने के बदले दुर्घटना बीमा, सुरक्षा उपकरण (फर्स्ट एड किट) और डिलीवरी के बाद वापसी का पेट्रोल भत्ता देने की भी मांग उठाई। देर रात तक धरना जारी रहने और हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी रवि त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों और राइडरों के बीच वार्ता कराकर माहौल शांत कराया। इस दौरान जीशान, शिवम गुप्ता, मनीष, प्रिंस, सोनू, रोहित समेत बड़ी संख्या में राइडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें