फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बूथ स्तर पर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 16 Nov 2026 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में संबो​धित करते महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर। स्रोत: पार्टी - फोटो : भाजपा की बैठक में संबो​धित करते महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के मतदाता जोड़ो अभियान-2026 को प्रभावी बनाने के लिए जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। महानगर जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारी आपसी समन्वय से काम करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
महानगर प्रभारी विवेक सारस्वत ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने और आवश्यक संशोधन कराने का काम गंभीरता से करें।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।
इस दौरान महानगर संयोजक रामनरेश कटारा, कैलाश ओझा, शिकोहाबाद विधानसभा संयोजक गोपाल शर्मा, अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा, राजेंद्र गुप्ता बहोरे, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, मक्खनपुर अध्यक्ष गीता देवी दिवाकर, केशव सिंह फौजी, डॉ. एसपी लहरी, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, मनीष राठौर, दुर्गेश यादव, विमलेश यादव, किरन राठौड़, हरी बाबू दिवाकर, सुशील यादव, अनु गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें