फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, असदुद्दीन ओवैसी को बताया भाजपा एजेंट

Mon, 16 Nov 2026 08:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा राज में लोगों के पैरों में गोलियां मारी जा रही हैं, घर गिराए जा रहे हैं और संपत्तियां लूटी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के मामले में सबसे खराब स्थिति में और क्राइम में नंबर वन पर है।
 
विज्ञापन
वीरांगना झलकारी बाई महाकुंभ सम्मेलन में प्रो. रामगोपाल यादव को तलवार भेंट करते शंखवार समाज के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को शहर के श्रीरामचंद्र पालीवाल हॉल में वीरांगना झलकारी बाई महाकुंभ सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने शिरकत की। यहां स्पष्ट कहा कि कांग्रेस के साथ अभी सीट बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वीरांगना झलकारी बाई के वंशज अब प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सरकार बनाएंगे। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि वे जनता ही कह रही है कि वे भाजपा के एजेंट हैं। प्रदेश में भाजपा राज में लोगों के पैरों में गोलियां मारी जा रही हैं, घर गिराए जा रहे हैं और संपत्तियां लूटी जा रही हैं।

आज उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के मामले में सबसे खराब स्थिति में और क्राइम में नंबर वन पर है। कार्यक्रम के आयोजक पार्षद मनोज शंखवार ने अपनी टीम के साथ झांसी से मंगाई गई विशेष तलवार प्रो. रामगोपाल यादव को भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास शंखवार ने की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, इंद्रवती यादव, सुनील शंखवार, अभयराम, जानी कोहली, सुखवीर, राम कुमार शंखवार, लक्ष्मण कुमार, अमित शंखवार, गौरव, टीटू कोहली, किशनगोपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें