टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्रसंगठन
- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी की नीतियों के विरोध में राजा का ताल क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकाली। भाजपा मंडल महामंत्री अरुण पाठक के नेतृत्व में रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कार्यशैली और राजनीति को आड़े हाथों लिया। नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
भाजपा नेत्री सबिता चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के हक मारने वाली राजनीति करती रही है और अब जनता उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी। बाजार भ्रमण के बाद रैली का समापन हुआ। रैली में मंडल कोषाध्यक्ष राकेश कुमार जैन, महिला शक्ति शीला देवी, रोशनी, रजनी, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद्र जैन, रुप सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, शीलेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद