फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसे गठबंधन करके ही भाजपा को हरा सकती है सपा - शिवपाल

विज्ञापन
फिरोजाबाद : पूर्व विधायक अजीम भाई के नगला बरी स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रसपा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक और प्रसपा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा उनकी पार्टी से गठबंधन करे तो भाजपा को हराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

नगला बरी स्थित पूर्व विधायक अजीम भाई के आवास पर प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। जेल से पैरोल पर आए पूर्व विधायक अजीम भाई भी इस दौरान मौजूद थे। शिवपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके लिए किसान नेता और किसान दोषी नहीं हैं। ऐसे आंदोलन में कभी-कभी स्थिति बिगाड़ने के लिए घुसपैठिए भी घुस जाते हैं।
भाजपा द्वारा पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने और युवाओं को टिकट देने के सवाल पर कहा कि यह भाजपा का मामला है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी पार्टी से गठबंधन करते हैं तो भाजपा को हराने में आसानी होगी। इस दौरान सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत, गुलाम साविर, प्रभाष जैन राजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें