फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा नेताओं की पार्टी के हाईकमान के फैसले का इंतजार

Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा महानगर एवं जिला इकाई का अध्यक्ष कौन होगा इस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। भाजपाइयों को उम्मीद है कि दिल्ली में शपथ ग्रहण के साथ जिला एवं महानगर इकाई के अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। संभावित दावेदार अभी भी भागदौड़ करने में कोई कमी नहीं छो़ड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश एवं देश में सत्तासीन भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की गतिविधियां काफी तेजी से संचालित की गई। महानगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ विरोध तक का सामना पार्टी नेताओं को झेलना पड़ा है। महानगर के मंडल अध्यक्ष बनने के साथ महानगर अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी सक्रियता तेज कर दी है। महानगर अध्यक्ष ब्राहम्ण,वैश्य या फिर अनुसूचित जाति से होगा इसको लेकर चुनिंदा नामों की चर्चा तेज हैं। कुछ का कहना है कि जिले की कमान यदि बदलेगी तो पिछड़े वर्ग के हाथ में जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें