फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से पार्टी कार्यालय जाने को निकले भाजपा नेता लापता... मोबाइल आ रहा बंद, कार्यकर्ताओं में मची खलबली

Tue, 06 Feb 2024 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाज में घर से पार्टी कार्यालय जाने के लिए निकले भाजपा नेता लापता हो गए हैं। उनका मोबाइल बंद आ रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन
मोहम्मद नासिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह घर से पार्टी कार्यालय के लिए भाजपा नेता अचानक लापता हो गए हैं। पुलिस 24 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा सकी। भाजपा नेता के पुत्र ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद से ही गुमराह कर रही है। अभी तक उसके पिता की खोज करने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन


मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर मोहल्ले की है। यहां के निवासी मोहम्मद नासिर भाजपा में मंत्री दबरई मंडल के पद पर हैं। सोमवार की सुबह भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए वह सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा। 

पुलिस तलाश में जुटी

उनके बेटे वसीम ने परिवार के लोगों के साथ काफी तलाश की। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को वसीम ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। वसीम ने बताया कि पुलिस उसके पिता की तलाश करने में कोई खास कार्रवाई नहीं कर रही। सीडीआर निकलवाने के लिए दोपहर से गुमराह किया जा रहा है। उसके पिता का मोबाइल भी बंद आ रहा है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल की लोकेशन निकलवाई है। जल्द ढूंढा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें