फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड से सुभाष तिराहे तक हटाये होर्डिंग-बैनर

Wed, 04 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग हटा दिए गए।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासन ने चौराहों पर लगे सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और राजनीतिक दलों के होर्डिंगों को उतरवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश प्रकाश, एसएसपी हिमांशु कुमार ने सभी होर्डिंग्स बैनरों को हटवाने के आदेश दिए। एडीएम उदय सिंह, एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट एसबीएस यादव सुभाष तिराहे पर पहुंचे। निगम से जेसीबी मंगवाकर जिला अस्पताल की सर्विस रोड, सुभाष तिराहे पर लगे होर्डिंग बैनर हटवाए। एक टीम सुभाष तिराहे से राजा का ताल ओर तथा दूसरी टीम सुभाष तिराहे से आसफाबाद तक होर्डिंग उतारने के लिए रवाना की गई। गांधी पार्क, स्टेशन रोड, सदर बाजार, घंटाघर तक होर्डिंग उतार दिए गए। वहीं टूंडला में एसडीएम संगमलाल यादव, सीओ प्रेमप्रकाश, सिविल लाइंस पर एसओ मटसेना, सीओ सदर भगवान सिंह, जसराना और फरिहा नगर पंचायत में एसडीएम जसराना महेंद्र सिंह सीओ जसराना, शिकोहाबाद में एसडीएम प्रेमचंद्र और सीओ वीके तिवारी के साथ नगर पालिका की टीम सक्रिय रही। एसडीएम सिरसागंज जेपी सिंह ने सीओ सिरसागंज के साथ होर्डिंग्स हटवाए।
उधर, शिकोहाबाद में एसडीएम प्रेमचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सबसे पहले तहसील पर लगे होर्डिंग को हटाने का कार्य प्रारंभ हुआ। सभी होर्डिंग्स, बैनरों को उतार कर पालिका के ट्रैक्टर में रखा गया। इसके बाद सुभाष तिराहा, प्रतापपुर चौराहा, एटा व मैनपुरी रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका के सफाईकर्मियों ने विभिन्न होर्डिंग और बैनर को भी उतार लिया। स्टेट बैंक के पास लगे एक साड़ी संग्रह के बैनर को उतारते समय जब लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर सफाईकर्मियों ने अनसुना कर दिया। उनका कहना था इसकी मोमिया हमारे काम आयेगी और लकड़ी जलाकर तापेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में 60968 वर्गफीट के 604 होर्डिंग्स लगे हैं।
1378 वर्गफीट के 25 बैनरों को लगाया गया है।
7854 वर्गफीट 301 स्थानों पर वालपेटिंग की।
-1244 वर्गफीट में 198 पंफ्लेट लगाए गए।
-2394 वर्गफीट में 297 बिजली खंभों पर प्रचार सामग्री लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें