फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले 11 फरवरी को होगा मतदान

Wed, 04 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
up election
विज्ञापन
जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण में मतदान होगा। 17 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन 24 जनवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। 25 जनवरी को जांच, 27 को नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन होगा। मतदान 11 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

फीरोजाबाद जनपद की टूंडला, जसराना, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज विधानसभा में चुनाव की दुंदुभी बज गई। चुनाव को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम लोकवाणी केंद्र में स्थापित किया। फोन नं.(05612) 285222 पर 24 घंटे चुनाव संबंधी सूचना दी जा सकेगी।
डीएम ने कंट्रोल रूम का प्रभारी उप निदेशक कृषि प्रसार को बनाया है। इधर आत्मा योजना के प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, डीपीओ आभा सिंह, जिला क्रीडाधिकारी राजकुमार सिविल लाइंस (दबरई) स्थित कार्यालय में संबद्ध किया है। साथ एक-एक कर्मचारी को तैनात किया है।  
विज्ञापन

विधानसभा   पुरुष      महिलाएं        कुल       बूथ
टूंडला      190769    158835   349604  389
जसराना    185325    154194   339519   402
फीरोजाबाद 209694    170331   380025   372
शिकोहाबाद 179305    145429   324459   363
सिरसागंज  167614    137767   305404   342
---------------------------------------------
कुल      931572     766556   1698988 1868
---------------------------------------------
नोट-मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 जनवरी को होने के कारण कुछ बदलाव हो सकता है।
28 लाख तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी चुनाव में 28 लाख रुपया खर्च कर सकेंगे। इससे अधिक खर्च करने वालों के खिलाफ आयोग सख्त कार्रवाई करेगा। 20 हजार से अधिक के खर्च का भुगतान चेक के माध्यम से करना होगा। इतना ही नहीं 20 हजार से अधिक चंदा देने वाले भी सिर्फ चेक से दे सकेंगें।  
ईवीएम पर प्रत्याशी की फोटो होगी
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मतदान के दौरान इस बार ईवीएम पर लगने वाले बैलेट पर प्रत्याशी की फोटो भी होगी। निरक्षर मतदाता नाम पढ़ नहीं पाते थे। फोटो लगी होने से आसानी से पहचान जाएंगे।
मेडिकल बोर्ड करेगा जांच
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने चुनाव ड्यूटी में असमर्थता जाहिर करने वाले कर्मचारियों की जांच को मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने बताया छह, सात व आठ जनवरी को बोर्ड बीमार कर्मियों की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें