फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 26 Sep 2023 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूपी के फिरोजाबाद निवासी कपिल जमालपुर में किराये के मकान में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। दिल्ली के उस्मानपुर निवासी काजल से उसकी शादी तीन माह पहले ही हुई थी। सोमवार को कपिल पत्नी के साथ जमालपुर से गुरुग्राम की ओर जा रहा था। गांव बाबडा बाकीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। काजल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें