फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर्नाटक से आए बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे का शिकार

Sat, 20 Jul 2024 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बाइक लेकर कर्नाटक से घूमने के लिए आगरा आए युवक एक्सप्रेसवे पर झपकी आने से हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कर्नाटक के जनपद अरखना, चिकमंगडू निवासी राम कुमार (30) एवं पाहुखोड़ा तिनकुर निवासी पवन कुमार (30) दोनों ही युवक बाइक से कर्नाटक से आगरा ताजमहल देखने के लिए आए हुए थे। वह ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा से शनिवार दोपहर तीन बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ होते हुए अयोध्या भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शनों के लिए जा रहे थे। बाइक को पवन कुमार चला रहा था। जब वह एक्सप्रेसवे पर थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 42 के पास पहुंचे। तभी बाइक चलाते समय अचानक झपकी आ गई। इससे बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें