फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सांड से टकराया बाइक सवार, हो गई मौत; ससुराल से लौट रहा था घर

Tue, 23 Jul 2024 06:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में सांड से टकराने के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। वह ससुराल से लौटकर अपने घर टूंडला जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांड़ से टकराया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बाइक सवार की सांड से टकराने के बाद मौत हो गई। वह टूंडला का रहने वाला था। अपनी ससुराल से वापस लौटकर घर जा रहा था। हादसा सिरसागंज थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर हुआ।

विज्ञापन


बालाजी पुरम टूंडला निवासी शिशुपाल (40) सोमवार को अपनी ससुराल सिरसागंज के ग्राम भावली आये थे। रात करीब 10 बजे जब शिशुपाल अपनी बाइक से टूंडला के लिए निकले तो इटावा रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास एक सांड़ शिशुपाल की बाइक से टकरा गया। हादसे में शिशुपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिशुपाल को जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिशुपाल के पुत्र सोनू ने घटना की तहरीर थाना सिरसागंज पर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें