फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा नहीं, तीन गांवों की काटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जमा नहीं, तीन गांवों की काटी बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत निगम की टीम ने मंगलवार को तीन गांवों कैंप लगाया। यहां किसी भी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया। इस पर तीनों गांव की बिजली काट दी गई। जौंधरी गांव में लोग एकत्रित हो गए और टीम का विरोध करने लगे।
गांव नगला राधे और गांव नगला तोताराम में दो दिन से विद्युत विभाग द्वारा बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा था। मंगलवार को गांवों में कैंप लगाया गया। नगला राधे में 77 कनेक्शन और नगला तोताराम में 85 कनेक्शन पर 15 लाख रुपये का बिल बकाया है। कैंप में कोई भी उपभोक्ता बिल जमा करने नहीं आया। इस कारण पूरे गांव की बिजली कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत कनेक्शन कटने के बाद हड़कंप मच गया। लोग गर्मी से परेशान हो गए। बिजली कटने के बाद नगला राधे में तीन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया। इस कारण 10 केवीए के एक ट्रांसफार्मर को चालू कराकर तीनों उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ दिए गए। वहीं, नगला सौंठ फीडर के गांव जौधरी में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यहां भी बिल जमा न करने पर पूरे गांव की बिजली काट दी गई। यहां क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्रवाई का विरोध किया। मगर टीम कनेक्शन काटकर वापस लौट आई। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएं। हमने क्षेत्र में दो दिन से जागरूक किया और कैंप भी लगाया है। मगर कोई बकाएदार ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इसलिए तीनों गांवों की बिजली काट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरिया पंचम में खुद जोड़ा कनेक्शन
नगरिया पंचम में तीन दिन पूर्व बिजली काट दी गई थी। तीन दिन तक कनेक्शन न जोड़े जाने पर ग्रामीणों ने कुछ घरों के कनेक्शन ट्रांसफार्मर से जोड़ लिए हैं। जबकि किसी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया। जेई कयामुद्दीन का कहना है कि हमें जानकारी लगी है कि नगरिया पंचम में ग्रामीणों ने कनेक्शन को जोड़ लिया है। बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ना अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें