फिरोजाबाद। ककरऊ विद्युत सब स्टेशन से जुड़े परशुराम कॉलोनी और झलकारी नगर फीडर की आपूर्ति एक घंटे बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने से 12 से अधिक मोहल्लों में शाम को मिलने वाला गंगा जल नहीं मिल सका। ककरऊ कोठी बिजली घर को उसायनी बिजली घर से आपूर्ति दी जाती है। उसायनी बिजली घर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते शाम चार से पांच बजे तक के लिए ककरऊ कोठी बिजली घर की आपूर्ति को बंद कर दिया गया। जिससे ककरऊ कोठी से जुड़े परशुराम कॉलोनी और झलकारी नगर फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई।
सप्लाई बाधित होते ही क्षेत्रीय लोगों को जहां गर्मी का सामना करना पड़ा। वहंी शाम चार बजे आने वाले गंगाजल की आपूर्ति भी नहीं हुई। अवर अभियंता डोरीलाल ने बताया कि उसायनी पर मेंटीनेंस का कार्य होने के कारण एक घंटे के लिए सप्लाई बंद की गई थी। वहीं 33 केबी लाइन की सप्लाई फेल होने से सुहागनगर और गांधी पार्क फीडर की बिजली चली गई। करीब 15 मिनट तक सप्लाई बाधित होने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई थी।