फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान गिरा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। तेज बारिश के चलते पुराना मकान गिर पड़ा। गनीमत रही कि मकान स्वामी मकान में नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ला गढै़या निवासी मुकीम पुत्र अयूब परिवार के साथ मकान में रहता है। दो दिन पूर्व ईद पर अपनी ससुराल पत्नी और बच्चों के साथ गया हुआ था। सोमवार रात को हुई तेज बारिश में छत पर पानी भर जाने से मकान की छत बैठ गई।
विज्ञापन

जिससे कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने देखा तो गृहस्वामी को फोन पर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुकीम घर पहुंचा तो हैरान रह गया। अब बच्चों के लिए सिर छुपाने की भी जगह नहीं बची है। सभासद सलीम मास्टर और स्थानीय लोगों ने गरीब मुकीम की आर्थिक मदद कराने की तहसील प्रशासन से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें