फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक से टकराई बोलेरो, दबिश देकर आ रहे दरोगा सहित चार सिपाही घायल; महिला की मौत

Mon, 03 Jul 2023 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शिकोहाबाद के नगला खंगर इलाके अंतर्गत 68 माइल  स्टोन पर एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में अपहृत बेटी की मां मीना की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बोलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शिकोहाबाद के नगला खंगर इलाके अंतर्गत 68 माइल  स्टोन पर एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में अपहृत बेटी की मां मीना की मौत हो गई। 

उप निरीक्षक जयशंकर पांडे, कांस्टेबल सुरजीत, सुभम और महिला सिपाही मंजू लता के अलावा, अपहृत प्रांशी, प्रेमी नरेंद्र और चालक संतराम घायल हो गए। ये सभी कबरई महोबा के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि बोलेरो दिल्ली से महोबा जा रही थी। पुलिसकर्मी लड़की को दिल्ली से बरामद कर ला रहे थे। अपहृत लड़की की मां मीना पत्नी रमाकांत निवासी कवरई महोबा की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें