फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भोपाल के गैंग ने डेढ़ मिनट में उड़ाए थे पशु व्यापारियों के 41.21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/ग्वालियर। थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर मंडी रोड पर मंगलवार रात पशु व्यापारियों की कार से 41 लाख 21 हजार रुपये की चोरी का मामला पूरी तरह साफ हो गया है। जांच में सामने आया है कि यह रकम एमएस ट्रेडर्स और अलीना ट्रेडर्स के संचालकों व सहयोगियों की थी, जिसे भोपाल के एक शातिर गैंग ने महज डेढ़ मिनट में चोरी किया था। घटना के बाद पुलिस पर रकम गायब करने के आरोप लगे थे, जो सीसीटीवी फुटेज और मुरैना में आरोपियों की कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद साफ हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे एमएस व अलीना ट्रेडर्स के साझेदार सिवान निवासी बिलाल नगर, छोटा लालपुर, रसूलपुर ने बताया कि उनके पार्टनर मो. शाहिद, मो. शमशाद, जाकिर और मवेशी सप्लायर छोटू की यह रकम थी। मुनीम जान मोहम्मद, चालक अनीस, कर्मी रहीश इस रकम को लेकर कानपुर के पुखरायां मवेशी खरीदने जा रहे थे। मवेशियों की सप्लाई आगरा के छलेसर स्थित एचएमए एग्रो को देनी थी।
लालपुर मंडी रोड पर जान मोहम्मद मोबाइल भूलने के कारण घर लौटा और अनीस व रहीश शौच के लिए चले गए। इसी डेढ़ मिनट में मोड़ पर पहले से खड़ी मध्य प्रदेश नंबर की आई-20 कार से निकले बदमाशों ने रकम पार कर दी और दबरई की ओर भाग निकले थे। इसके बाद हाईवे पर होते हुए आगरा के रास्ते मुरैना की ओर गए।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर भागे व्यापारी, रातभर कार की पहरेदारी
अनीस और रहीश जब लौटे तो बैग गायब मिला। इसी बीच पुलिस की गश्त टीम पहुंची तो घबराकर अनीस व रहीश भाग गए। जान मोहम्मद ने भी पुलिस देखकर कन्नी काट ली। पुलिस को रातभर सड़क पर लावारिस खड़ी कार की रखवाली करनी पड़ी। बुधवार को जब जान मोहम्मद एसएसपी दफ्तर पहुंचा, तब पुलिस को चोरी का पता चला। शुरू में पुलिस पर रकम गायब करने की अफवाह उड़ी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में आई-20 कार सवारों की हरकत कैद होने पर सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें