रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन करते आयोजक। स्रोत स्वयं
- फोटो : रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन करते आयोजक। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। वीर हनुमान हिंदू सम्मेलन समिति माधव नगर के तत्वावधान में शहर के रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व भूमि पूजन मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर हवन के साथ सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आहुति अर्पित की।
पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने विधि विधान के साथ कार्यक्रम हेतु उपयोगी भूमि का हवन पूजन कराया। प्रमुख यजमान समिति के कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं राजुल अग्रवाल, समिति सचिव संदीप गुप्ता नीरज गुप्ता रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं तथा ईश्वर से कार्यक्रम सफल की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्य रूप से विभाग प्रचारक अखिलेश, महानगर संघचालक प्रदीप, महानगर प्रचारक शेखर, विभाग कार्यवाह ब्रजेश, समिति के अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, रामकुमार, अभिषेक, सौरभ, संदीप गुप्ता, मुकेश, ललित, दिलीप, वरुण, सुनील, नितिन राजौरिया, अंकित तिवारी, आकृति सहयोगी, अनुपमा शर्मा, अंबेश शर्मा, प्रेमचंद शंखवार, अमित गुप्ता, डॉ वीरेंद्र, सुनील टंडन शामिल थे। नगर विधायक मनीष असीजा के साथ-साथ महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर भी रामलीला मैदान में टीम के साथ मौजूद रहे।