फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Tikait पर आरोप: भानू प्रताप बोले- कांग्रेस और विदेशी फंडिंग से चलाया kisan Andolan, खराब की किसान नेताओं की छवि

Wed, 18 May 2022 09:26 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। 

सार

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राकेश टिकैत द्वारा चलाए गए किसान आंदोलन से किसानों की छवि खराब हुई है। संगठन के पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने दखिनारा जाते समय मैनपुरी चौराहे पर मीडिया से बात की। उन्होंने राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप भी लगाए।कहा कि राकेश टिकैत ने कांग्रेस और विदेशी फंडिंग से जो आंदोलन चलाया, उससे किसान नेताओं की छवि खराब हुई है। उन्होंने कहा किसान नेताओं की छवि को जितना राकेश टिकैत ने खराब किया है, उतना आज तक किसी नेता ने नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया है। अब वह अकेले पड़ गए हैं। शीघ्र ही सरकार का उन पर चाबुक चलेगा। भानू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस सरकार में अब माफिया, भू-माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें