'बुलडोजर बदनाम हुआ अतिक्रमण तेरे लिए'
मदरसों को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि जो मदरसे पोर्टल पर दर्ज हैं। अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें सरकार की तरफ से ग्रांट दी जाएगी। जो मदरसे पोर्टल पर अपना ब्योरा दर्ज नहीं करा रहे उन्हें ग्रांट नहीं मिलेगी। यूपी में बुलडोजर के सवाल पर कहा कि बुलडोजर बदनाम हुआ अतिक्रमण तेरे लिए। दो दिन के दौरे पर ताजनगरी आए केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को 41वीं हुनर हाट का उद्घाटन करेंगे।
लोगों के लिए बुधवार से खोल दी गई हुनर हाट
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्टॉल पर जाकर दुकानदारों से जानकारी ली। बता दें कि हुनर हाट में बुधवार से लोगों का प्रवेश शुरू हो गया। औपचारिक उद्घाटन बृहस्पतिवार को होगा। हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकारों ने स्टॉल लगाई हैं।