फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक दिवस पर चढ़ाया लाडू

विज्ञापन
श्री छदामी लाल जैन मंदिर में लाडू महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूजा करती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू महोत्सव रविवार को धूमधाम से चढ़ाया गया। मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना की। घरों में भी पूजा-अर्चना कर शाम को दीप जलाए गए।
विज्ञापन

श्री छदामीलाल जैन मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आगमन रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर श्रीजी के समक्ष लाडू चढ़ाया। भक्तों ने मंदिर में दीप जलाकर आरती की। शांतिनाथ जिनालय विभवनगर, नई बस्ती स्थित बाहुबलि दिगंबर जैन मंदिर, गांधी नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सुहागनगर में मुनिसु्व्रतनाथ जिनालय, कटरा जैन मंदिर में निर्वाण लाडू धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। घरों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा कर अर्घ्य चढ़ाए। सदर बाजार स्थित प्राचीन अट्टावाला जैन मंदिर में लाडू महोत्सव धूमधाम से मनाया। महावीर स्वामी की शांति धारा का सौभाग्य कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट को मिला। शांतिधारा का वाचन रोहन जैन ने किया। इसके बाद देव, शास्त्र, गुरु, भगवान महावीर आदि की पूजा करके निर्वाण कांड का पाठ कर लाडू चढ़ाया। अन्य भगवानों के अर्घ चढ़ाए गए तथा चौबीस दीपकों से पंच परमेष्ठी की आरती की गई। दिनेश जैन, अरविंद जैन, अनिल चीची, दीपक कुमार जैन, संजीव विक्की, विष्णु जैन, विकास जैन एडवोकेट, मनीष जैन, प्रमोद, संजय सुहाग, विशाल आदि मौजूद रहे।
कस्बों में धूमधाम से मनाया निर्वाण महोत्सव
खैरगढ़/एका/कठफोरी। भगवन मुनिसुब्रतनाथ जिनालय में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव मनाया गया।
सुबह श्रीजी का अभिषेक पूजन के बाद निर्वाण कांड पाठ का वाचन किया गया। भक्तों ने निर्वाण लाडू भक्तिभाव से चढ़ाया। इस दौरान गौरव जैन, मुकेश जैन, नितिन जैन, सुगन कुमार जैन, मुकेश जैन, यशवर्धन जैन, अवनीश कुमार जैन, लव कुमार जैन आदि उपस्थित रहे। एका स्थित प्राचीन जैन मंदिर में निर्माण लाडू महोत्सव मनाया गया। सुनील जैन शांतिदेवी जैन, अनिल कुमार जैन, नीशू जैन, अक्स जैन, आर्यन जैन, नाव्या जैन, रोमा जैन आदि उपस्थित रहीं। कठफोरी के गांव सैमरा स्थित मुनिसुव्रतनाथ जैन मंदिर में भगवान महावीर का मोक्ष दिवस भक्ति से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें