फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डिजिटल अरेस्ट और वीडियो कॉल ब्लैकमेल से रहें सावधान

Fri, 14 Nov 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध की विवेचना के संबंध में नई - फोटो : पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध की विवेचना के संबंध में नई तकनीक से रूबरू करते राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में शुक्रवार को एक व्यापक साइबर जागरूकता कार्यशाला और मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर पुलिस बल की तकनीकी क्षमता बढ़ाने और साइबर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने व्यापारियों, विद्यार्थियों को जागरूक किया। मैनपुरी पुलिस इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ी और 250 से अधिक छात्र-छात्राओं और पांच प्रमुख व्यापार मंडलों के सदस्यों को साइबर अपराध से बचाव का प्रशिक्षण दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज ने बताया कि इस वर्ष साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16,789 खातों की 7 करोड़ 55 लाख से अधिक की धनराशि को फ्रीज किया है। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने व्यापारियों, विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचने को कहा।
विज्ञापन

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने युवाओं और व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि साइबर अपराधी अब केवल ओटीपी तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में किट कैट रेस्टोरेंट के बेसमेंट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करने की जानकारी दी जहां छह ठग पकड़े गए जो 25 राज्यों में निवेश के नाम पर लालच देकर ठगी कर रहे थे।
फर्जी लिंक से बचें
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने छात्रों को उनके मोबाइल में वेबसाइट ओपन करवाकर एपीके फाइल में छिपे वायरस की पहचान करने का लाइव अभ्यास कराया। कहा कि हर नागरिक को अपने महत्वपूर्ण अकाउंट्स (बैंक, ईमेल) पर मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर लागू करना चाहिए। साइबर अपराध होने की स्थिति में पीड़ित को 24 घंटे के भीतर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। दूसरे सत्र में पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध की विवेचना के संबंध में कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें