फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी एंबुलेंस में ढोए जा रहे बाराती

Sun, 13 Dec 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार द्वारा शुरू की गई 108 एंबुलेंस सेवा अब शादी पार्टियों में बुकिंग होने लगी हैं। इन्हें मरीजों को नहीं बल्कि बारातियों को लाने व ले जाने के काम में लाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को शहर में आयोजित एक विवाह समारोह में एंबुलेंस में  बाराती बैठे दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के सीबी फार्मा में विवाह समारोह का आयोजन था। वहां दो समाजवादी एंबुलेंस खड़ी थीं। उनमें बाराती बैठे हुए थे। पूछताछ करने पर पता चला कि बारातियों को एंबुलेंस से विवाह समारोह स्थल तक लाया गया था। दोनों एंबुलेंस वहां रात तक खड़ी रहीं। इसकी जानकारी प्रभारी सएमओ डा. भरत सोनकर को दी तो उन्होंने मामले की जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें