नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव होने के बाद मंगलवार को सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। दोनों पदों के प्रत्याशियों के लिए भी सहमति बनने पर मात्र एक-एक वोट डालकर चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया गया। साथ ही तहसील अधिवक्ताओं ने तीनों पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सुधाकर उपाध्याय और राम रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में हुई। अध्यक्ष पद के लिए दूसरा कोई प्रत्याशी मैदान में न होने पर राहुल कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। वहीं सचिव पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किए थे। चुनाव से एक दिन पूर्व सर्वसम्मति से एक-एक व्यक्ति को जिताने का निर्णय लिया गया। इसके तहत अधिवक्ता रूमाल सिंह ने एक वोट सचिव पद के प्रत्याशी दिलीप पचौरी और कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता सारस्वत को डालकर चुनाव प्रक्रिया पूरी की। किसी अन्य के वोट न डालने के कारण दोनों प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा विजयी घोषित कर दिया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र वीर सिंह बैस, योगेश स्वरूप भटनागर, रविंद्र सिंह, दिनेश कुमार, मुकेश सोलंकी, नरसिंह पाल सिंह, सुधीर गौतम, रामबहादुर चक, डीपी सिंह, प्रमोद शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, राममोहन उपाध्याय, अवनींद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।