फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद पर लगी रही एटीएम पर कतार 

Sat, 26 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
शनिवार को जिले में डाकघर खुले
विज्ञापन
बैंक  शनिवार को बंद रहे। हालांकि जिन बैंकों का एटीएम चालू रहा वहां पैसे निकालने वालों में होड़ मची रही। पुलिस फोर्स को भीड़ नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। एसबीआई की मुख्य ब्रांच के साथ दबरई स्थित शाखा पर लोगों की खासी भीड़ रही। इधर, डाकघरों में पैसा जमा करने वालों की कतारें नजर आईं। 
विज्ञापन

माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकें बंद थी। हालांकि आम आदमी के परेशानी के मद्देनजर कई एटीएम में पैसा लोड कर दिया गया था। जिला मुख्यालय दबरई कलक्ट्रेट स्थित एसबीआई के एटीएम में कैश निकलने की जानकारी पर यहां युवाओं की लंबी कतार लग यहां बेरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। शहर में स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच का एटीएम चालू रहा। यहां भी पैसा निकालने वालों की कतार नजर आई। दिन में कैश खत्म होने के कारण कुछ को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ब्रांच के मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को अवकाश के कारण आमजन को कैश मुहैया कराने के उद्देश्य से एटीएम चालू किए गए हैं। एलडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कई बैंकों के एटीएम को चालू रखा हैं। कैश आते ही अन्य बैंक शीघ्र ही एटीएम चालू करेंगे। 

बैंकों के बाहर तड़के पहुंचे लोग फिर लौटे 
बैंक बंद होने के बाद भी शनिवार को बड़ी संख्या में लोग तड़के पांच बजे बैंकों के बाहर पहुंच गए। सैलई के बंबा बाईपास के करीब स्थित शाखा पर लंबी कतार लग गई। बाद में, कुछ लोगों द्वारा जानकारी देने पर लोग लौटे। इधर, ओबीसी बैंक छिंगामल का बाग के साथ एसबीआई बैंक, पीएनबी बाईपास पर भी सुबह भीड़ पहुंची। गार्डों के बैंक बंद होने की सूचना देने पर लोग लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें