यूपी अंडर-16 टीम में जावेद क्रिकेट एकेडमी के स्पर्श जैन का बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज के रूप में चयन हो गया है। उनके चयन से क्रिकेट प्रशंसकों में हर्ष है। क्रिकेट सीखने के साधन पूरे न होने के बावजूद स्पर्श जैन पीडी जैन इंटर कालेज के ग्राउंड पर कोच मोहम्मद जावेद की देखरेख में प्रैक्टिस कर रहे थे। कड़ी मेहनत एवं लगन से स्पर्श ने फीरोजाबाद का नाम प्रदेश स्तर तक पहुंचाया। फीरोजाबाद जिले से यूपी अंडर-16 टीम में करीब दस वर्ष बाद स्पर्श का चयन किया गया है। कोच जावेद ने बताया कि यूपी अंडर-16 टीम का पहला मैच छत्तीसगढ़ से होना है। संघ अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, सुमन, कन्हैयालाल टंडन, संजीव जैन कासिम सिद्दीकी, सोहेल अब्बास ने स्पर्श को बधाई दी। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं यूपी सदस्य कमेटी में रहे जावेद अनवर ने भी स्पर्श के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।