फिरोजाबाद। मंगलवार को शहर की अधिकांश पॉट व टैंक भट्ठी कांच चूड़ी इकाइयों में सन्नाटा पसरा रहा। दिवाली के मद्देनजर चूड़ी इकाइयों में कामगार मंगलवार को काम पर नहीं लौटे। हालांकि कांच बोतल वाले ऑटो मैटिक प्लांट एवं माउथ ब्लोइंग इकाइयों में एक-दो शिफ्टों में काम चलते दिखा।
20 अक्तूबर को दिवाली छुट्टी के मद्देनजर बंदी के बाद शीतल खां,सरक्यूलर रोड और रसूलपुर इलाके में कुछ कांच चूड़ी वाली टैंक व पॉट फर्नेश इकाइयों में काम काज पटरी पर लौटने की उम्मीद थी।लेकिन कामगार कांच इकाइयों में नहीं पहुंचे। ऐसे में शहर में करीब 65 से अधिक कांच चूडृी इकाईयों में मंगलवार को सन्नाटा पसरा दिखा। हालांकि ऑटो मैटिक प्लांट वाली कांच बोतल और माउथ ब्लोइंग इकाइयों में कामगारों का टोटा होने के बाबजूद रात की शिफ्ट में काम चलता दिखा। यूपीजीएमएस अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मुताबिक ऑटो मैटिक प्लांटों पर काम चला है। वहीं द इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी के बिन्नी मित्तल के अनुसार चूड़ी इकाइयों में बुधवार से श्रमिकों के काम पर लौटने की उम्मीद है।