फिरोजाबाद। चूड़ी के गोदाम खुलने के संबंध में एक बैठक लोटन लाल की धर्मशाला में सीओ सिटी अरुण प्रताप सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज के साथ गोदाम संचालकों ने आयोजित की । बैठक में शर्तों के साथ शुक्रवार से चूड़ी गोदाम खोलने पर निर्णय लिया गया।
बैठक में तय हुआ कि चूड़ी के गोदाम शुक्रवार से सुबह 9:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक खुलेंगे। गोदाम मालिक अपने कारीगरों से जो पुराना माल रखा हुआ है उसको बनवा सकते हैं। सादा माल का और कारीगरों के घर पर रखे हुए माल का कोई आवागमन नहीं होगा। 6 जून और 7 जून को सुबह 5:00 से 10:00 बजे तक ट्रांसपोर्ट पर माल को भेजा जा सकता है और नियमित रूप से ट्रांसपोर्ट भेजने का निर्णय 9 तारीख के बाद प्रशासन करेगा।
कच्चा माल का आवागमन 9 तारीख तक प्रतिबंधित है। चूड़ी गोदाम संचालक आ लिंद अग्रवाल ने बताया कि गोदाम संचालकों ने अपनी परेशानी गुरुवार को सदर विधायक मनीष असीजा को बताई थी। विधायक ने पहल कर प्रशासन के साथ बैठक आयोजित कराई।
बैठक में आनंद अग्रवाल, आलिंद अग्रवाल, मुकेश बंसल, सुभाष नेताजी, पिंकी जैन, हरिओम वर्मा पार्षद, अजय गुप्ता, नितेश अग्रवाल, रामनिवास गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल डब्बू और राजकुमार अग्रवाल उपस्थित थे।