फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वधू बनने से बची सिरसागंज की बिटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य विकास विकास अधिकारी की सजगता से शनिवार की शाम को सिरसागंज की एक नाबालिग बिटिया बालिका वधू बनने से बच गई। सीडीओ ने बाल संरक्षण इकाई की टीम मौके पर भेजा। टीम ने विवाह रुकवा कर बालिका को काउंसिलिंग के लिए बाल संरक्षण केंद्र पर भेजा है।
विज्ञापन

सीडीओ नेहा जैन को शनिवार शाम किसी ने फोन पर नाबालिग की शादी की सूचना दी। सिरसागंज थाना क्षेत्र से मिली सूचना के आधार पर सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी नीलम भारती, सामाजिक कार्यकर्ता अंजली वर्मा और परामर्श दात्री गीता शर्मा की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
टीम को नाबालिग की शादी से जुडे़ कार्यक्रम होते मिले। टीम ने सख्ती के साथ शादी कार्यक्रम को रुकवा दिया। टीम ने बालिका की काउंसिलिंग के लिए बाल संरक्षण केंद्र पर भेजा है। बालिका सोमवार को बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत होगी।
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन विभाग की टीम ने सिरसागंज क्षेत्र में कार्रवाई की। शनिवार देर शाम मौके पर पहुंची टीम को बालिका की शादी होती मिली। पिता के अनुसार बालिका की उम्र 17 वर्ष बताई गई। परीक्षण किया जा रहा है। शादी कराने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें