फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने रुकवाया काम

विज्ञापन
आसफाबाद स्थित श्रीनगर में कुछ महीनों पूर्व बनी सड़क का घटिया सामग्री से निर्माण करने का विरोध कर? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डूडा विभाग द्वारा वार्ड संख्या 21 आसफाबाद के मोहल्ला श्रीनगर में कराए जा रहे गलियों के निर्माण कार्य का क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि कार्यदायी संस्था मानक के अनुरूप कार्य नहीं करा रही है। घटिया सामग्री लगाई जा रही है। मानकों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि विनोद राठौर का कहना है कि तीन लिंक गलियों के साथ एक सड़क का निर्माण करीब 26 लाख रुपये की लागात से कराया जा रहा है। जो गलियां तीन माह पूर्व बनी हैं, वे कई स्थानों पर बैठ गई हैं। इस पर लोगों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
अवर अभियंता राम सहाय का कहना है कि अभी ठेकेदार का भुगतान नहीं किया है। एक गली का निर्माण शेष है। जब तक कार्य संतोषजनक और सही तरीके से नहीं होगा। कार्यदायी संस्था का भुगतान नहीं होगा। इंटर लॉकिंग से पूर्व गिट्टी न डालने की बात गलत है। ठेकेदार ने गिट्टी डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें