फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में कश्मीर में आमजनों की निर्मम हत्या के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्टेशन रोड पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने जमकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मंत्री ब्रजेश कुमार चौहान ने कहा कि श्रीनगर में आतंकवादियों ने हिंदुओं को छांटकर हत्या की है। आतंकवादी कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक को दोहराना चाहते हैं। जिसके कारण वह चुन चुनकर वहां के अल्पसंख्यक समाज हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं। आतंकवाद की घटना में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए। ज्ञापन देने वालों में भोलेनाथ, योगेश, आदित्य मिश्रा, प्रिंश ठाकुर, शिवम, उदयबीर, राजू, मंगल, सोनू, अनुपम सिंह चौहान और बालेश्वर कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें