फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बछगांव और फिरोजाबाद की टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में जीती बाजी

Wed, 24 Sep 2025 07:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में फिरोजाबाद, बछगांव, शिकोहाबाद, सिरसागंज और जसराना क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। तीन वर्ग अंडर-14, अंडर-17, और अंडर-19 में बालक और बालिकाओं की टीमों ने मुकाबला किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने किया। बालक वर्ग में अंडर-19 में बछगांव की टीम ने विजय प्राप्त की, जबकि सिरसागंज उपविजेता रहा। अंडर-17 में फिरोजाबाद ने बाजी मारी और बछगांव उपविजेता रहा। अंडर-14 में बछगांव ने जीत हासिल की, जबकि फिरोजाबाद उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में अंडर-19 में फिरोजाबाद ने विजय प्राप्त की और सिरसागंज उपविजेता रही। अंडर-17 में फिरोजाबाद ने जीत दर्ज की, जबकि बछगांव उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 में बछगांव ने जीत हासिल की और फिरोजाबाद टीम उपविजेता रहा। प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल, उमेश चंद यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, रामबाबू पचौरी, पंकज भारद्वाज, राज कुमार उपाध्याय, गोविंद यादव, शशिकांत, विनोद सिंह, चरण सिंह, विनोद शर्मा, कविता राज, कमलेश, संगीता और रीना बघेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें