मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता रैली निकालते मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी। स्त्रोत: स्वयं
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव के नेतृत्व में मानवाधिकार दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल समाजसेवी के साथ-साथ छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लेकर चल रहे थे। इसमें मानवाधिकार है सुरक्षा का द्वार,वोट डालने की लिखी हुई थी अपील।
रैली का शुभारंभ जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। घंटाघर पर समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज सिंह ने किया। रैली सुभाष तिराहे पर शुरू होकर बस स्टैंड, विवेकानंद चौराहा, छिंगामल का बाग, संत तिराहा, सिनेमा चौराहा,सदर बाजार के साथ घंटाघर पर पहुंचकर समापन हुआ। रैली में शामिल युवा समाजसेवी हाथों में अनेक तख्तियां थामे हुए थे।
रैली में मुख्यरूप से उमेशचंद्र यादव, अशोक यादव, आरपी सिंह यादव, गिर्राज किशोर पप्पू, कैलाश उपाध्याय, राकेश शर्मा चुन्नू, एससी अग्रवाल, डा. अशोक शर्मा, डा. प्रमोद यादव, डा. डीपी यादव, डा. राजकुमार यादव, जेपी यादव, पप्पू यादव ,नितिन यादव सुभाष नेताजी शामिल थे।