फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, एक महिला की मौत... दूसरी गंभीर रूप से घायल

Wed, 27 Mar 2024 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
रामदुलारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


मामला जसराना थाना क्षेत्र के नगला राजे गांव का है। गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी रामदुलारी (44 वर्षीय) कुतकपुर निवासी अपनी बहन राजनश्री के साथ मायके गईं थीं। मंगलवार की शाम वह अपने मायके से लौट रही थी। शिकोहाबाद से जसराना के लिए ऑटो में बैठीं। पट्टी बनवारा के पास तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। 

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में रामदुलारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ ही समय में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। घायल दूसरी महिला का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया हादसे में महिला की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें