फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से भिड़ने के बाद पलटा ऑटो, दो की मौत हो गई; जबकि महिला की हालत नाजुक

Tue, 12 Sep 2023 09:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से भिड़ने के बाद ऑटो पलट गय़ा। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Firozabad: ट्रामा सेंटर में घायलों को भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की दोपहर सवारियों से भरी ऑटो विपरीत साइड से आ रही बाइक से टकरा गई। घटना के बाद बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा, जबकि ऑटो पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


हादसा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बालाजी मंदिर के पास हुआ। यहां मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक ऑटो सवारियों को लेकर दबरई से सिरसागंज की ओर जा रहा था। ऑटो में चालक समेत आधा दर्जन सवारियां थीं। वहीं नसीरपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी अमित (25) बाइक से विपरीत दिशा से आ रहा था। मंदिर से थोड़ा आगे जाने पर बाइक सवार ऑटो से भिड़ गया।

यह भी पढ़ेंः- सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद अमित उछलकर दूर जा गिरा। लहूलुहान हालत में थोड़ी देर वहीं पड़ा रहा। कुछ समय में उसने दम तोड़ दिया। वहीं ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में किनारे बैठे जसराना थाना क्षेत्र के उतरारा गांव निवासी किशनलाल उपाध्याय (70) की भी मौत हो गई। 

इसके अलावा सिरसागंज थाना क्षेत्र के मियां बाजार निवासी 47 वर्षीय रिहाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बालाजी मंदिर के समीप ऑटो एवं बाइक में टक्कर हुई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल हुई है। घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें