फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव साती के समीप पलटा ऑटो दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। साती गांव के समीप ऑटो पलटने से दस लोग घायल हो गए। इसमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नगला रीवा में आयोजित शादी समारोह से भाग लेकर कुछ लोग ऑटो से फिरोजाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन

अभी ये सभी मक्खनपुर थाना क्षेत्र के साती गांव समीप पहुंचे थे। तभी ऑटो पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग और सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस टीम घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई।
यहां हालत गंभीर होने पर राजबहादुर और उनकी पत्नी कुसुमा देवी निवासी पाठकपुर जनपद कासगंज, वीरपाल और उसकी पुत्री डोली, निर्मला देवी, संदीप, गीता देवी निवासी नया बास रूपवास राजस्थान की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें